फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के छात्रों ने बनाया सहजन, शीशम और बबूल का शहद

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम में नमो घाट पर लगे स्टॉल में बीएचयू के स्टार्टअप्स के बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी लगी है। अटल इंक्यूबेशन सेंटर में इंक्यूबेटेड मोनोफ्लोरल हनी चर्चा में रही। इसे सहजन (मोरिंगा), शीशम और बबूल से बनाया गया है। साथ ही इन्फ्यूज्ड हनी और हनी इन्फ्यूज्ड ड्राई-फ्रूट मिक्स्ड प्रोडक्ट्स भी स्टॉल में लगाए गए हैं। बीएचयू की युवा उद्यमी सुनैना सिंह ने बताया कि यह शहद एग्रीक्वेक फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के किसानों को विशेष प्रशिक्षण देने के बाद तैयार किया गया है। इसमें मौजूद प्राकृतिक प्रोबायोटिक गुण, एंजाइम और पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें