बीएचयू के छात्र अजय धर दुबे को गौर गौरव सम्मान से नवाजा गया। बीएचयू गौर परिवार और मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टूडेंट्स एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय संकाय में आयोजित गणेश वर्णी दिगंबर जैन शोध संस्थान में उन्हें ये अवाॅर्ड दिया गया। जैन और बौद्ध दर्शन विभाग के छात्र अजय को ये सम्मान छात्रों में नैतिक मूल्यों के प्रसार, सामाजिक समरसता और वंचित लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की सेवाओं में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। यह सम्मान विधिवेता, महादानी और अपनी कमाई से बुंदेलखंड के पिछड़े क्षेत्र सागर में विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले डॉ हरिसिंह गौर के नाम पर युवा प्रतिभा को संविधान दिवस पर दिया जाता है। एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के डायरेक्टर प्रो. आनंद वर्धन शर्मा, डॉ. संजीव सराफ, डॉ. विवेकानंद जैन, डॉ. राम कुमार दांगी ने अजय को बधाई दी।