बीएचयू में अंतरसंकाय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के मैदान में खेला गया। इसमें वाणिज्य संकाय ने चिकित्सा विज्ञान संस्थान को हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने 17.4 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में वाणिज्य संकाय ने 13.3 ओवर में 96 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच वाणिज्य संकाय के निशान चुने गए। उन्होंने बल्लेबाजी में 19 रन बनाकर गेंदबाजी में 4 विकेट लिए। इस दौरान मो. जावेद अख्तर, डॉ. वैभव राय, प्रो. एसबीएस राजू मौजूद रहे।