विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सदस्यों और पदाधिकारियो की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें अलग-अलग संकायों के खेल इकाईयों के अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए। स्वागत क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने किया। उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने बोर्ड के गठन और कार्यप्रणाली पर जानकारी दी। इसमें पूर्वी जोन की तीन प्रमुख प्रतियोगिताओं हॉकी (पुरुष), हैंडबॉल (पुरुष) और वॉलीबॉल (महिला) की भी जानकारी दी गई। इनका लक्ष्य विवि की खेल उपलब्धियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। बैठक में डॉ. दीपक डोगरा, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप खलखो, डॉ. हरिराम यादव, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. प्रियंका यादव और डॉ. वैभव राय, प्रो. निर्मला होरो, प्रोफे. मीनू लाकरा मौजूद रहे।