अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र की ओर से 15 से 21 जून तक सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस वर्ष केंद्र सरकार ने योग दिवस के लिए ‘महिला सशक्तीकरण के लिए योग’ विषय चुना है। कार्यशाला की संयोजक आयुर्वेद संकाय की प्रो. मंगलागौरी हैं। कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों में शीर्षस्थ पदों पर कार्यरत विदुषी महिलाओं को प्रतिदिन अलग-अलग मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से केंद्रीय तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा, बीएचयू विधि संकाय की प्रो. विभा त्रिपाठी, आयुर्वेद संकाय बीएचयू की अध्यक्ष प्रो. राजकला पंचक्षरी पाटिल, पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान की प्रो. कविता शाह, प्रो. उमा पांडेय, प्रो. वंदना झा, आचार्या नंदिता शास्त्री और मास्टर एथलीट नीलू मिश्रा शामिल हैं।