फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नवंबर से होंगी बीएचयू की सेमेस्टर परीक्षाएं, जारी हुआ एकेडमिक कैलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
- विश्वविद्यालय में पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 जनवरी से होंगी, 17 तक चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू में सत्र 2024-25 में यूजी-पीजी के पठन-पाठन के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। यूजी के पहले सेमेस्टर को छोड़कर तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू हो रही हैं। इनकी कक्षाएं 23 नवंबर तक चलेंगी। यूजी के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 जनवरी 2025 से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेंगी। कक्षाओं का संचालन 17 जनवरी तक होगा।
विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। इसमें सेमेस्टर अनुसार दाखिला होने के बाद अब विश्वविद्यालय की ओर से कक्षाओं के चलाए जाने को लेकर पूरा टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। टाइमटेबल के अनुसार पीजी के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेंगी। जबकि पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 दिसंबर से 16 जनवरी 2025 तक चलेंगी। वहीं, विज्ञान संकाय की कक्षाएं 21 दिसंबर तक चलेंगी और सेमेस्टर परीक्षा छह जनवरी 2025 से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के अनुसार एकेडेमिक कैलेंडर शिक्षा संकाय, विधि संकाय, कृषि संकाय, प्रबंध अध्ययन संस्थान, आधुनिक चिकित्सा और आयुर्वेद संकाय पर नहीं लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सम सेमेस्टर की कक्षाएं नौ जनवरी से
बीएचयू की यूजी के चौथे और छठे सेमेस्टर की कक्षाएं नौ जनवरी 2025 से शुरू होंगी। जबकि दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 मई से होंगी। इसी तरह पीजी के दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं 20 जनवरी से और चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं नौ जनवरी से शुरू होंगी। जबकि इनकी परीक्षाएं 13 मई से ही शुरू होंगी और छह जून को खत्म होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें