फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अंतरराष्ट्रीय अध्ययन समूह संग BHU के वैज्ञानिकों ने की मृदा हॉटस्पॉट की पहचान

Mon, 17 Oct 2022 06:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 मृदा पारिस्थितिक गुणों के संबंध में विश्व में पहली बार मृदा हॉटस्पॉट की पहचान हुई है। इसमें मृदा पारिस्थितिक गुणों के संरक्षण को जरूरी बताया गया है। 
विज्ञापन
बीएचयू के डॉ. जय प्रकाश वर्मा और शोध छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक समूह ने पहली बार मृदा हॉटस्पॉट की पहचान की है। इसमें मृदा पारिस्थितिक गुणों के संरक्षण को जरूरी बताया गया है। खास बात यह है कि इस अध्ययन समूह में बीएचयू के पर्यावरण एवं संपोष्य विकास संस्थान के प्लांट माइक्रो इंटरेक्शन लेबोरेटरी के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. जयप्रकाश वर्मा और उनके शोध छात्र अपर्ण मुखर्जी भी शामिल हैं।  

विज्ञापन


अध्ययन में सभी महाद्वीपों से 23 देशों से लिए गए मिट्टी के 615 नमूनों के भीतर जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के संकेतकों के 10,000 से अधिक अवलोकनों का सर्वेक्षण किया गया। इसका प्रकाशन  वैश्विक विज्ञान पत्रिका नेचर में हुआ है। 

विश्व में पहली बार मृदा हॉटस्पॉट की पहचान

डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि मृदा पारिस्थितिक गुणों के संबंध में विश्व में पहली बार मृदा हॉटस्पॉट की पहचान हुई है। इस अध्ययन में मृदा पारिस्थितिक गुणों के संरक्षण के लिए हॉटस्पॉट को मान्यता दी गई है।

विज्ञापन

इस बात पर जोर दिया गया है कि मृदा प्रकृति संरक्षण योजना को सर्वोच्च महत्व दिया जाना चाहिए। ताकि तेजी से बदलती वैश्विक जलवायु में मृदा पारिस्थितिक तंत्र सेवाओं और इसकी उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभावों को कम किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें