बीएचयू के दृश्य कला संकाय की छात्रा प्रीति कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के दृश्य कला संकाय की छात्रा प्रीति कुमारी ने 50,181 बार राम का नाम लिखकर भगवान श्रीराम और मां सीता की पेंटिंग बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ट्यूमर से जूझ रही छात्रा ने दूसरी बार हार्वर्ड विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। प्रीति कुमारी ने बताया कि वो भले ही गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
बताया कि 24 बाई 28 इंच की इस पेंटिंग को उन्होंने 11 घंटे में पूरा किया। इस दौरान उनका लक्ष्य हमेशा उनके केंद्र में रहता है। उनका कहना है कि वो कठिन परिश्रम पर भरोसा करती हैं। इसी की बदौलत उन्होंने अब तक दो रिकॉर्ड अपने नाम किए।
प्रीति ने बताया कि चित्रकार पूनम राय उनकी प्रेरणास्रोत हैं। उनका कहना है कि बचपन से अब तक का सफर कठिन रहा है लेकिन इसमें उनके माता पिता का पूरा सहयोग रहा है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपनी मां सुनीता देवी और पिता दिनेश प्रसाद को दिया है।