बीएचयू के डॉ. अमरनाथ पासवान को मॉरीशस में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रण । स्रोत बीएचयू
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी। बीएचयू के प्रो. अमरनाथ पासवान मॉरीशस में 22-23 जनवरी को ज्ञानसेतु 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगें। उनके साथ काशी लखनऊ विवि के भी विशेषज्ञ होंगे। यह सम्मेलन शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए एक वैश्विक मंच है। प्रतिनिधिमंडल में बीएचयू के दृश्य कला संकाय से पेंटिंग विभागाध्यक्ष प्रो. जसमिंदर कौर, व्यावहारिक कला के विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष अरोड़ा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शांति स्वरूप सिन्हा, डॉ. महेश सिंह, डॉ. रवि कांत पांडेय, अस्मिता होंगी। सम्मेलन के तहत पारंपरिक विरासत और समकालीन कला प्रथाओं के बीच की दूरी को पाटने का प्रयास किया जाएगा।