फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान: भूकंप से पहले चेतावनी प्रणाली पर अमेरिका में अध्ययन करेंगे बीएचयू के प्रोफेसर

Sat, 14 May 2022 10:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 बीएचयू विज्ञान संकाय के भू भौतिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संदीप अरोड़ा का चयन  वर्ष 2022-2023 के लिए एसईआरबी अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान अनुभव के लिए हुआ है। 
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संदीप अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब भूकंप आने से पहले ही उसकी जानकारी मिल जाएगी। ऐसे में लोग समय रहते भूकंप से बचाव के उपाय कर लेंगे और जानमाल का खतरा भी कम रहेगा। इसके लिए चेतावनी प्रणाली विकसित की जानी है। बीएचयू के शिक्षक अमेरिका में वैज्ञानिक के साथ मिलकर इस पर अध्ययन करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञान संकाय के भू भौतिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संदीप अरोड़ा का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, द्वारा समर्थित विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) की ओर से वर्ष 2022-2023 के लिए एसईआरबी अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान अनुभव के लिए हुआ है। 

डॉ. संदीप अरोड़ा अमेरिका के मिशिगन विश्वविद्यालय स्थित पृथ्वी और पर्यावरण विज्ञान विभाग में डॉ. याही हुआंग के साथ भारतीय परिदृश्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली को उन्नत करने के विषय पर कार्य करेंगे। चार महीने के लिए उन्हें फेलोशिप मिली है। ईईडब्ल्यूएस ऐसा सिस्टम है, जिसके माध्यम से कुछ सेकेंड के भीतर एक क्षेत्र में आने वाली विनाशकारी तरंगों के बारे में जानकारी मिली जाएगी। यह परियोजना भारतीय ईईडब्ल्यूएस को यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के ईईडब्ल्यूएस के समानांतर लाएगी। जिसके परिणामस्वरूप भविष्य में आपदा प्रबंधन के संबंध में और प्रभावी नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें