बीएचयू के जर्मन स्टडीज विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश को प्रतिष्ठित हैंस जाइडेल फाउंडेशन का कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रो. ओम प्रकाश जर्मनी के साथ शैक्षणिक सहयोग को मजबूत कर कई प्रस्तावों की रूपरेखा तैयार करेंगे। देश-विदेश के शैक्षणिक संस्थानों और साझेदार संगठनों के साथ शोध, संवाद व सहयोग के नए अवसर तलाशने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा वे पूर्व छात्रों की ओर से संचालित प्रकाशनों को प्रोत्साहित करने और उन्हें एक साझा अकादमिक मंच देने में भी योगदान देंगे। उनकी सहभागिता से विद्यार्थियों को शोध, अंतरराष्ट्रीय अवसरों और शैक्षणिक मार्गदर्शन के कई रास्ते खुलेंगे।