फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में एनईपी स्नातक में दो परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाओं के दो पेपरों को टालते हुए उनकी तिथियां आगे बढ़ा दी गई हैं। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत संचालित प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल बदला है। इसे अर्जेंट बताते हुए कला और विज्ञान संस्थान सहित सभी संबंधित विभागों को सूचना भेज दी गई है। साथ ही छात्रों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक संचार और मीडिया रणनीति विषय का पेपर पहले 13 जनवरी को निर्धारित था, लेकिन अब यह 14 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वहीं 17 जनवरी को होने वाला माइक्रो इकोनॉमिक्स का पेपर अब 27 जनवरी को लिया जाएगा। परीक्षा का स्थान यथावत रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें