फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू की पीएचडी स्कॉलर श्रेया को उत्तराखंड न्यायिक सेवा में 5वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में विधि संकाय की पीएचडी छात्रा और टीचिंग असिस्टेंट श्रेया सिंह ने पहले ही प्रयास में उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल की। बड़ी पटिया, बजरडीहा की रहने वाली श्रेया बीएचयू से ही एलएलएम और प्रयागराज विश्वविद्यालय से पांच वर्षीय बीए एलएलबी कर चुकी हैं। इंटरमीडिएट अस्सी के इंपीरियल पब्लिक स्कूल से पूरी की। श्रेया ने 2022 में उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा और 2023 में राजस्थान न्यायिक सेवा के अपने पहले प्रयास में ही इंटरव्यू तक का सफर तय किया था। श्रेया ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे टाइम टेबल और समय की पाबंदी थी। सफलता का कोई आसान द्वार नहीं होता। व्यावहारिक सारणी बनाएं और बिना घबराए लगातार प्रयास करते रहें। श्रेया की मां माया सिंह रामचंद्र मिशन की केंद्र संयोजक हैं। बड़े पिता वीरेंद्र प्रताप सिंह रिटायर्ड आईएएस अधिकारी, पिता डॉ. रवींद्र प्रताप सिंह रिटायर्ड आयुर्वेद चिकित्साधिकारी और पीएचडी सुपरवाइजर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनिल मौर्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें