बीएचयू के मृदा विज्ञान और कृषि रसायन विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर सतीश कुमार सिंह ने फसलों के पोषण पर इटली में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया है। 19 से 21 मई के दौरान इटली के फ्लोरेंस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ के शताब्दी समारोह कांग्रेस में प्रो. सतीश ने फसलों के पोषण पर पेपर प्रस्तुत किया। प्रो. सतीश ने बताया कि इस कार्यक्रम में करीब 140 देशों के एक हजार पांच सौ से अधिक मृदा वैज्ञानिकों ने भाग लिया।