लखनऊ में 13 जुलाई से राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता खेली जाएगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का शिविर (30 जून से 10 जुलाई तक) बीएचयू (BHU) में लगाया गया है। जिला तैराकी संघ के सचिव शंभु प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में खेलने के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल पांच और छह जुलाई को होगा।
शिविर में 55 खिलाड़ी अलग-अलग स्वीमिंग पूल में तैयारी कर रहे हैं। सब जूनियर, जूनियर और ओपन वर्ग प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ी जीत के इरादे से उतरेंगे। तैराकी कोच कनाई चंद्र तालपात्रा ने बताया कि लखनऊ में पदक जीतने वाले खिलाड़ी यूपी टीम में चयनित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे।