काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्र विवेक सिंह ने कहा कि बीएचयू के अधिकारी विवि परिसर में राष्ट्रीय ध्वज लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब मजबूरी में उन्हें अनशन पर बैठना पड़ेगा। मधुबन पार्क में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों ने कहा कि पिछले कई महीनों से विश्वविद्यालय परिसर में विशाल राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए उनका आंदोलन चल रहा है, जिसमें विश्वविद्यालय की तरफ से एक कमेटी भी गठित कर दी गई है, लेकिन इसके आगे की कार्रवाई ठप पड़ी है। उन्होंने एलान किया कि नौ अप्रैल से अनशन पर तब तक बैठेंगे जब तक परिसर में तिरंगा झंडा स्थापित न हो जाए। छात्रों में विश्वंभर राठौर, सूरज कुमार, यश, सोनू गुप्ता, प्रशांत सिंह, देवराज सिंह, अरविंद यादव, मोहन, अमित, सिल्लू, सुमित पंकज आदि मौजूद थे।