फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU News:नाटक से दिया लिव इन रिलेशनशिप की अस्वीकारता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र, जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट और संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित नाटक की शृंखला के अंतिम दिन जयशंकर प्रसाद के नाटक एक घूंट का मंचन हुआ। बीएचयू के शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में नाटक की भावपूर्ण प्रस्तुति पर दर्शकों ने भी कलाकारों के अभिनय को सराहा।
विज्ञापन

चंद्रभाष सिंह के निर्देशन में इस नाटक में समाज में उन्मुक्त प्रेम यानी लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित था। जयशंकर प्रसाद ने अपने नाटक के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की है कि भारतीय समाज और मूल्यों में उन्मुक्त प्रेम स्वीकार्य नहीं है। यह नाटक तीन दांपत्य परिवारों की पृष्ठभूमि को स्पंदित करता है। नायक के मतानुसार विवाह बंधन व्यर्थ और दुख का कारण है तो दूसरी ओर सह नायक मुकुल आनंद के दर्शन और खोखले आदर्श का खंडन कर भारतीय आत्मा व दर्शन को प्रतिपादित करता है। इस दौरान अनुराधा द्विवेदी, डॉ. कविता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें