फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU News:बीएचयू में आज से ‘काशी फिजिकाॅन’, जुटेंगे देशभर के फिजियोथेरेपिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान की ओर से 22 और 23 जून को दो दिवसीय राष्ट्रीय फिजियोथिरेपी सम्मेलन ‘काशी फिजिकाॅन’ का आयोजन विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में होगा। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के फिजियोथेरेपिस्ट, विशेषज्ञ, शोध छात्र एवं छात्र भाग लेंगे। मुख्य आयोजक विश्वविद्यालय के डाॅ. एसएस पांडेय ने बताया कि सम्मेलन 22 जून को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय व मंदिर के न्यासी प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन शंखवार व मेडिसिन संकाय के डीन प्रो. अशोक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में होगा।
विज्ञापन


डाॅ. पांडेय ने बताया कि पहले दिन दो सत्र और तीन स्पीकर टाक होंगे। प्रथम स्पीकर टाक में स्पोर्ट्स मेडिसिन में अत्याधुनिक प्रचलित पद्धतियाें, लो बैक पैन में मैनुअल थेरेपी, आर्थराइटिस में मैनुअल थेरेपी की रणनीति और सावधानियां, पर्किंसन रोग में फिजियोथिरेपी की भूमिका आदि विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। दूसरे सत्र में खेल और व्यायाम चिकित्सा आदि पर विमर्श होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें