फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU News:पहले जीव विज्ञान महिला सम्मेलन में BHU की वैज्ञानिक ने प्रस्तुत किया शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर जेनेटिक डिसऑर्डर में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. चंदना बसु को पहली वीमेन इन बायोलॉजी कॉन्फ्रेंस में अपना शोध प्रस्तुत करने के लिए चुना गया। दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर की 16 महिला वैज्ञानिकों को वनस्पति विज्ञान, प्राणी शास्त्र, जीनोमिक्स, जैव सूचना विज्ञान के क्षेत्रों में शोध प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

तेलंगाना महिला विश्वविद्यालय, हैदराबाद के शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन डीबीटी की पूर्व सलाहकार डॉ. मीनाक्षी मुंशी ने किया। डॉ. बसु ने जीनोमिक्स के क्षेत्र में विशेषज्ञता के साथ फिंगरप्रिंट पैटर्न पर अपना अध्ययन प्रस्तुत किया। सम्मेलन में 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सम्मेलन उच्च शिक्षा में अनुसंधान एवं विकास के महत्व पर एक पैनल चर्चा के साथ संपन्न हुआ। इसमें उद्योग में इसकी संभावनाओं पर चर्चा की गई। विज्ञान में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल तेलंगाना और आसपास के विश्वविद्यालयों के लिए पहली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें