डेंगू, मलेरिया के बढ़ते मामलों को देख अब आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में जीका वायरस की जांच भी शुरू हो गई है। अब तक यहां जांच की सुविधा नहीं थी। बनारस ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के सैंपलों की जांच भी कराई जाएगी। लैब के प्रभारी प्रो. गोपालनाथ ने बताया कि फिलहाल वाराणसी समेत आसपास के जिलों से डेंगू, मलेरिया की जांच के लिए जो सैंपल आते हैं, उन्हीं में से हर सप्ताह दो सैंपलों की जीका वायरस की जांच की जाएगी। रिपोर्ट एनआईवी पुणे को दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश शासन को भी जानकारी दी जाएगी। कहा कि अब तक जो सैंपल डेंगू, मलेरिया के हैं, उसमें से करीब 10 की जांच की गई है लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। ब्यूरो