आईएमएस बीएचयू की मेडिकल टीम बृहस्पतिवार को टिकरी गांव पहुंची। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) टिकरी में डॉक्टरों ने 448 लोगों की जांच कर जरूरी दवाएं दीं। आईएमएस बीएचयू निदेशक प्रो. एसएन संखवार, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने शिविर का उद्घाटन किया। परिवार अंगीकरण कार्यक्रम (एफएपी) के तहत आईएमएस के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से लगे शिविर में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, अस्थि रोग, ईएनटी, बाल रोग, नेत्र रोग, दंत चिकित्सा, मनोरोग, त्वचा रोग और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागों के विशेषज्ञों के साथ ही रेजिडेंट ने लोगों की जांच और उपचार किया। इस दौरान लंबाई, वजन और रक्तचाप के साथ ही मधुमेह, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, मलेरिया एवं डेंगू की जांच की गई। इस दौरान सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. हरिशंकर,डॉ. मनुषी श्रीवास्तव, डॉ. विनीत कुमार पाठक मौजूद रहे।