फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: 'गंदे तरीके से घूरता है, भेजता है अश्लील मैसेज', महिला प्रोफेसर ने छात्र पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Wed, 22 Feb 2023 09:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू में कार्यरत असिस्टेंट महिला प्रोफेसर ने अपने ही विभाग में माॉरीशस निवासी छात्र पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने लंका थाने में दी तहरीर में छात्र पर कई आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कला संकाय के एक विभाग में तैनात महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने ही विभाग में माॉरीशस निवासी एमए प्रथमवर्ष के छात्र पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। असिस्टेंट प्रोफेसर ने लंका थाने में दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2022 से ही छात्र अलग-अलग तरह से प्रताड़ित कर रहा है।

विज्ञापन


22 फरवरी को दोपहर दो बजे विभाग में उनके चेंबर में आकर तोड़फोड़ किया। उस समय अन्य छात्र भी वहां मौजूद रहे। वो मुझे हमेशा गंदे तरीके से घूरता है और छूने की कोशिश करता है। वह अश्लील और शर्मनाक मैसेज का स्क्रीनशाॉट विभाग व अन्य छात्रों को भेजकर मेरा चरित्र हनन कर रहा है।

विभागीय स्तर पर टीचर्स काउंसिल ने उसका विभाग में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है, इसके बाद भी वह बेधड़क आ रहा है। असिस्टेंट प्रोफेसर ने यह भी आरोप लगाया कि बुधवार की घटना के बाद मुख्य आरक्षाधिकारी से फोन कर सहायता मांगी लेकिन कोई मदद नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें