बीएचयू अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में अलग जांच केंद्र खोले जाने की तैयारी चल रही है। आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के भूतल पर इसके लिए जगह का चयन पूरा हो गया है। जांच काउंटर बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक से लोगों को जांच के लिए अस्पताल में बने सीसीआई लैब तक जाना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में इमरजेंसी की जगह सीसीआई का नया जांच केंद्र बनाया जा रहा है।