फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: साउथ कोरिया में आयुर्वेद की महत्ता बताएंगे बीएचयू के विशेषज्ञ, 7 अक्तूबर से वेलनेस एक्सपीरियंस फेस्ट

Fri, 15 Sep 2023 09:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ayurveda
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू आयुर्वेद संकाय के विशेषज्ञों की एक टीम साउथ कोरिया में आयुर्वेद की महत्ता बताएगी। संकाय के क्रिया शारीर विभाग में वैद्य सुशील कुमार दूबे की अगुवाई वाली टीम चार अक्तूबर को रवाना होगी। बीएचयू आयुर्वेद संकाय और साउथ कोरिया के संस्थान के बीच समझौता भी होगा।

विज्ञापन

साउथ कोरिया में सात से नौ अक्तूबर तक हाई वेलनेस एक्सपीरियंस फेस्ट होना है। बीएचयू के विशेषज्ञों के लिए एक विशेष सत्र भी होगा। यहां पंचकर्म, क्षारसूत्र, नाड़ी परीक्षण, आहार एवं योग सहित अन्य आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों के बारे में न केवल लोगों को जानकारी देंगे बल्कि लोगों के सवालों के जवाब भी देंगे।

एमओयू औपचारिकताएं लगभग पूरी

वैद्य सुशील दूबे ने बताया कि गुरुवार को आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के साथ एक बैठक भी हुई, जिसमें एमओयू सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। दोनों संस्थानों के बीच एमओयू करने संबंधी औपचारिकताएं भी लगभग पूरी हो गई हैं। टीम में वैद्य सुशील दूूबे लीडर रहेंगे। संकाय प्रमुख प्रो. पीके गोस्वामी, प्रो. शिवजी गुप्ता, डॉ. यामिनी भूषण त्रिपाठी, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. विजय, डॉ. ज्योति शंकर त्रिपाठी, डॉ. अमित भी टीम का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें