फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: पांच महीने से वेतन न मिलने पर मालियों का धरना जारी, भगत सिंह छात्र मोर्चा ने दिया समर्थन

Mon, 11 Jul 2022 04:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू में उद्यान विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी मालियों ने बताया कि पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। अब उनके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट हो गया है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक कार्यालय के समक्ष धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में उद्यान विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी माली पांच महीने से वेतन न मिलने से परेशान हैं। शनिवार को धरना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को फिर मालियों ने धरना दिया। उनके धरने का भगत सिंह छात्र मोर्चा ने समर्थन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द जल्द कार्रवाई की मांग की है।  

विज्ञापन


कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे मालियों ने बताया कि पिछले पांच महीने से वेतन न मिलने से उनके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट हो गया है। अब तक कई बार कहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने उद्यान विभाग के प्रभारी  पर भी अनदेखी और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

धरने की सूचना पर चीफ प्रॉक्टर भी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ पहुंचे और कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह लिखित कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उधर भगत सिंह छात्र मोर्चा ने समर्थन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखना, इनको पूरा वेतन और सुविधाएं न देना सरकार द्वारा निजीकरण और ठेके प्रथा को बढ़ावा देने की नीति का हिस्सा है। अगर जल्द ही इनकी मांगें नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें