वाराणसी। किसानों के बीच नई तकनीक का प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। इसमें स्वयंसेवी समूहों को भी जोड़ना होगा। उक्त बातें सेंटर फॉर इंटरनेशनल रिसर्च एजुकेशन एंड डेवलपमेंट वर्जिनिया टेक यूएसए के निदेशक प्रो. रिक डी ने कहीं। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान प्रसार शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कृषि क्षेत्र के विकास से जुड़ी चर्चा की। चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में विशिष्ट अतिथि टैक्सास एएंडएम यूनिवर्सिटी यूएसए के प्रो. जैक इलियट ने कहा कि भारत के किसानों में काफी प्रतिभा है और सही समय पर उनको सही मौका देना होगा। किरण सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष संगीता ने शोध संस्थान और गैर सरकारी संगठनों को एक साथ मिलकर काम करने पर बल दिया। अध्यक्षता करते हुए कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. रमेश चंद्र ने ड्रोन से खेतों में गेहूं की बुवाई के कृषि विज्ञान संस्थान के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रो.एपी सिंह, प्रो.एन रमा देवी, प्रो. बी जिर्ली, प्रो.कल्याण घडेई, डॉ. धीरज मिश्रा, डॉ. नेहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।