फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल की ओपीडी पहुंचे कुलपति, जानी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में चल रही ओपीडी का कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने मंगलवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर ओपीडी के साथ ही टेलीमेडिसिन सेवा के बारे में भी जानकारी ली। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके माथुर को निर्देश दिया कि मरीजों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो और किसी को कोई परेशानी ना हो। कुलपति ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी मरीज अस्पताल से असंतुष्ट होकर नहीं जाना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में मौजूद सुविधाएं मरीजों के अनुकूल हों। इस दौरान रेक्टर प्रोफेसर वीके शुक्ला भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें