बीएचयू के विज्ञान संस्थान के छात्रों द्वारा गठित अभिलाषा मंच के माध्यम से ऑनलाइन युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है। 12 से 14 अगस्त तक होने वाले युवा संसद में बीएचयू के साथ ही अन्य विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के भी छात्र भाग ले रहे हैं। युवा संसद के संयोजन समिति से जुड़े दिव्यांशु सिन्हा ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। उद्घाटन समारोह बतौर मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि सामाजिक विज्ञान संकाय के संकाय प्रमुख प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्र मौजूद रहेंगे। दिव्यांशु ने बताया कि "चीन के विरुद्ध भारत की विदेश नीति" विषयक युवा संसद में स्पीकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय के छात्र अंशुमान चौधरी रहेंगे। संयोजन समिति में इसके साथ ही सुमित माझी, सौम्यजीत, ऋषभ कुमार, गौतम वेद प्रकाश, अंकित, मोहित शर्मा सहित अन्य लोग शामिल हैं।