बीएचयू (BHU) में चल रही प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रवेश समिति ने छात्रों से सावधान रहने की अपील जारी की है। इसमें कहा गया है कि प्रवेश से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगी। विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने कहा कि दुष्प्रचार के तहत एडमिशन विड्रॉल का विकल्प गायब होने, पेड सीट पर प्रवेश के बाद मुख्य परिसर में अपग्रेड का अवसर न मिलने के साथ ही कोटा के तहत प्रवेश न मिलने संबंधी गलत बातें फैलाई जा रही हैं।