काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पर्यटन प्रबंधन की पूर्व छात्रा जुथिका मजूमदार का चयन संघ लोकसेवा आयोग की तरफ से सहायक निदेशक परीक्षा में हुआ है। जुथिका को केंद्र सरकार के पर्यटन विभाग में सहायक निदेशक पद पर नियुक्ति मिली है। यह जानकारी बीएचयू प्रशासन ने अपने अधिकारिक टवीटर हैंडल पर दी है।
जुथिका ने बीएचयू से पर्यटन व यात्रा प्रबंधन में स्नातकोत्तर (2013-15) में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कई पर्यटन कंपनियों में भी काम किया है। विकास सिंह, शालिनी सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।