बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति (सीएसी) ने अभ्यर्थियों को सीट आवंटन के विभिन्न चरण सरल तरीके से समझाने के लिए एक फ्लो चार्ट तैयार किया है। इस फ्लोचार्ट में बताया गया है कि सीट आवंटन के विभिन्न चरणों में किस प्रकार अभ्यर्थी प्रवेश पा सकते हैं। सीएसी चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि यह प्रक्रिया समझाने का उद्देश्य है कि अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया के दौरान त्रुटियों से बच सकें।