बीएचयू के 16 संकायों में पीएचडी की 1421 सीटें खाली हैं। इनमें 393 सीटें विज्ञान संकाय की हैं। सभी सीटें प्रवेश परीक्षा से भरी जाएंगी।
बीएचयू ने संकायवार विभागों, विषयों का कोर्स कोड, और उनमें खाली पीएचडी की सीटों का ब्योरा जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, 330 सीटें बीएचयू की आंतरिक प्रवेश परीक्षा से भरी जाएंगी। प्रवेश परीक्षा अक्तूबर में ही कराई जा सकती है। कुल सचिव प्रो अरुण सिंह के मुताबिक, परीक्षा नियंता की देखरेख में शोध प्रवेश परीक्षा की तैयारी चल रही है। पीएचडी की खाली सीटों काब्योरा जारी कर दिया गया। एनटीए की प्रवेश परीक्षा पहले से तय है। जल्द ही आंतरिक प्रवेश परीक्षा के साथ ही केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
संकायवार खाली पीएचडी की सीटें
विज्ञान 393
कला 241
कृषि 162
मेडिसिन फैकल्टी 161
आईएमएस 107
पशु चिकित्सा, पशु विज्ञान 58
दृश्य कला 8
शिक्षा 49
विधि 24
प्रबंधशास्त्र 38
सामाजिक विज्ञान 40
वाणिज्य 57
मंचकला 16
एसवीडीवी 45
पर्यावरण एवं धारणीय संकाय 6
दंत चिकित्सा संकाय 16
पहली बार एनटीए से भरी जाएंगी पीएचडी की 1091 सीटें
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की परीक्षा के माध्यम से बीएचयू के 13 संकाय की 1091 सीटें भरी जाएंगी। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। कला संकाय, मंच कला संकाय, वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय, आयुर्वेद संकाय, मेडिसिन फैकल्टी की लगभग सभी विषयों की प्रवेश परीक्षा एनटीए कराएगा। प्रवेश प्ररीक्षा 26 से 31 अक्तूबर के बीच कराई जाएगी। जल्द ही प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची की जाएगी। यह पहला मौका होगा, जब एनटीए से बीएचयू के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय, बाबा भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ और जेएनयू की सीटें भरी जाएंगी।