फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भृगु नारायण बने इंडो अमेरिकन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के नए अध्यक्ष

विज्ञापन
इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से होटल रेडिसन कैंटोमेंट में पदाधिकारियों की बैठक। अमर उजाला - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने शुक्रवार को छावनी स्थित एक होटल में अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। भृगु नारायण दुबे को अध्यक्ष चुना गया है। खाकसार आलम प्रथम उपाध्यक्ष और सांतनु पॉल द्वितीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से पदभार संभाल लिया। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुकुल शाह और शिशिर उपाध्याय ने नई टीम को बधाई दी। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष भृगु नारायण दुबे ने संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि आईएसीसी भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और वाणिज्यिक गतिविधियों को मजबूत करेगा। दुबे ने बताया कि संगठन का मुख्य ध्यान अमेरिकी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करना है। उपाध्यक्ष खाकसार आलम और सांतनु पॉल ने सदस्यों की समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें