काशी की पंचक्रोशी यात्रा के प्रथम पड़ाव कर्दमेश्वर महादेव मंदिर और बिंदु सरोवर के विकास के लिए शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा और रोहनिया विधायक डाॅ. सुनील पटेल ने भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि काशी के विकास के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग प्रतिबद्ध है। उसी क्रम में कंदवा के विकास और सुंदरीकरण के लिए 4.86 करोड़ रुपये दिए हैं।इससे कर्दमेश्वर महादेव मंदिर व बिंदु सरोवर के साथ आसपास के क्षेत्र का विकास किया जाएगा। बताया कि जिले के आध्यात्मिक परिपथ पंचक्रोशी का सुंदरीकरण कार्य कराया जा रहा है। भूमि पूजन में कंदवा के पार्षद प्रतिनिधि गोपाल जी पटेल, अजय कुमार, राम सिंह यादव, प्रकाश उर्फ मल्लू, विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।