फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्वामी विवेकानंद सनातन ज्ञान केंद्र का हुआ भूमि पूजन व शिलान्यास

विज्ञापन
भारत विकास परिषद सत्यम द्वारा स्वामी विवेकानंद सनातन ज्ञान केंद्र के निर्माण प्रक्रिया के प्रथम
विज्ञापन
भारत विकास परिषद सत्यम ने स्वामी विवेकानंद सनातन ज्ञान केंद्र का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। 12 जनवरी 2027 को स्वामी विवेकानंद जयंती पर केंद्र के उद्घाटन का लक्ष्य है। मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र राय और कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत विशिष्ट अतिथि रहे। परियोजना संयोजक संजीव कपूर ने बताया कि लाइब्रेरी के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचारों को समझने का अवसर मिलेगा। यह केंद्र काशी के लोगों और पर्यटकों को सनातन ज्ञान परंपरा से जोड़ेगा। एमएलसी ने कहा कि यह ज्ञान केंद्र राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देगा। सीईओ विशाल सारस्वत ने परियोजना की सफलता पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने छावनी परिषद की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय संपर्क संयोजक अजीत मेहरोत्रा ने बताया कि करीब 29 वर्ष पहले स्वामी विवेकानंद पार्क का निर्माण हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नामांकन जुलूस भी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें