फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल, दूध से भोलेनाथ का किया अभिषेक

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज शोभनाथ मंदिर में पुजन अर्चन करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल/चोपन। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को गुप्त काशी सहित जिले में स्थित अन्य शिवालयों में भक्तों ने भोले नाथ की पूजा-अर्चना की। गंगाजल और दूध से बाबा का अभिषेक किया। इस दौरान शिवालय औघड़दानी के जयकारे से गूंजते रहे। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के रौप पहाड़ी स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, बरैला महादेव मंदिर, गौरीशंकर और कंडाकोट स्थित मंदिर में दर्शन पूजन के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रहीं। इस दौरान भक्तों ने शिवालय में रुद्राभिषेक कराया। गंगा जल के साथ ही दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और उन्हें बिल्वपत्र, धतूरा तथा भांग चढ़ाया। घोरावल के शिवद्वार स्थित प्राचीन उमा माहेश्वर के दर्शन-पूजन के लिए भक्त सुबह से ही लाइन में लगे रहे। मिर्जापुर से गंगाजल लाकर कई कांवरियों ने जलाभिषेक किया। मुख्य पुजारी सुरेश गिरि एवं अन्य पुजारियों अजय गिरि, शिवराज गिरि, शैलेंद्र गिरि ने सोमवार को भोर में शिव पार्वती की प्रतिमा को दूध एवं गंगाजल से स्नान कराया। तत्पश्चात फूल, माला, बेलपत्र, रुद्राक्ष, वस्त्र एवं मुकुट पहनाकर शृंगार किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर एवं आस-पास पुलिस फोर्स लगी रही। चोपन: शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वैष्णो मंदिर, बाबा शोभनाथ मंदिर गोठानी, प्राचीन शिव मंदिर, बाजार के हनुमान मंदिर, दुबरा पहाड़ी शिव गुफा, प्राचीन अंचलेश्वर महादेव मंदिर, कैलाश मंदिर, काली मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ। दुद्धी: शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उन्हें बिल्वपत्र, फूल, माला व प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें