भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह काशी के नाव पर भ्रमण करती। स्रोत सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह रविवार को बनारस पहुंचीं। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद अभिनेत्री गंगा घाट पहुंचीं और नौका विहार किया। गंगा आरती स्थल और घाटों की खूबसूरती के बीच अक्षरा सिंह ने नाव पर बैठकर वीडियो भी बनवाया, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। नाव भ्रमण के दौरान उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सुरक्षा पर सवाल भी उठाए। गंगा भ्रमण के दौरान अक्षरा सिंह ने घाटों पर मौजूद साइबेरियन पक्षियों को दाना भी खिलाया। पक्षियों को दाना खिलाते हुए उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने कहा काशी आकर मन को सुकून मिलता है। यहां की ऊर्जा अलग ही है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आध्यात्मिक भाव साझा करते हुए लिखा शिव की मौजूदगी में सब अर्थ पा लेते हैं।