ककरमत्ता स्थित लिटिल फ्लावर हाउस में हुई रघुनाथ स्मृति बास्केटबॉल प्रतियोगिता रविवार शाम संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय विद्या मंदिर ने 76 अंक लेकर खिताब अपने नाम किया। अंतिम दिन खेले गए मुकाबले में भारतीय विद्या मंदिर और लिटिल फ्लावर हाउस की टीमें आमने-सामने थीं। इसमें लिटिल फ्लावर हाउस की टीम 63 अंकों के साथ उपविजेता रही। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर वर्ग में डीपीएस एवं ककरमत्ता तथा महर्षि विद्या संस्थान एवं सिल्वर ग्रोव के बीच सेमीफाइनल मैच खेले गए। बास्केटबॉल कोच आशीष दुबे, भारतीय खेल प्राधिकरण के स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आयुष सिंह तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन डॉ. धीरेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।