फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सात करोड़ से होगा भारतेंदु पार्क का सुंदरीकरण, काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतेंदु पार्क मैदागिन का सात करोड़ की लागत से नवीनीकरण और सुंदरीकरण कराया जाएगा। पार्क के अंदर पैदल चलने के लिए पाथ, झूले, खेलकूद के अन्य सामान आदि की सुविधाएं मिलेंगी। मंगलवार को पार्क में विकास कार्यों का भूमि पूजन शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया। पार्क में हर मंगलवार की तरह 21 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे हनुमान चालीसा के बाद विधायक ने हर हर महादेव और जय श्रीराम... के उद्घोष के बीच नारियल फोड़कर पूजा की। उन्होंने कहा कि पार्क में हर दिन बड़ी संख्या में रोज टहलने आते हैं। ऐसे में सुविधाओं में विस्तार होने से लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान विजय कपूर, सुधीर सिंह, सुरेश चौरसिया, मनोज यादव, सुमित सर्राफ, विजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें