फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिवार्चनम के मंच पर भरत सुंदर ने सजाया कर्नाटक संगीत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम का शिवार्चनम मंच बृहस्पतिवार को कर्नाटक संगीत की ऊर्जा से झंकृत हो उठा। चार दिवसीय कला उत्सव के दूसरे दिन संगीतमयी संध्या में कर्नाटक संगीत गायक के. भरत सुंदर ने भावपूर्ण गायकी से श्रोताओं को विभोर कर दिया। उन्होंने रागों की अद्भुत प्रस्तुतियों के माध्यम से शिवार्चनम के मंच पर आध्यात्मिक भाव जीवंत किए। के. भरत सुंदर की प्रस्तुति में पारंपरिक कर्नाटक संगीत की शुद्धता और युवा ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिला। शुक्रवार को शास्त्रीय गायक अभिषेक राघुराम का गायन और शनिवार को वीणा वादिका डॉ. जयंती कुमारेश का वीणा वादन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें