फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: त्याग, प्रेम और आत्मीयता का संदेश देता है भरत मिलाप

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वप्रसिद्ध भरत मिलाप की लीला में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान राम समेत चारों भाइयों के दर्शन किए। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम प्रतिवर्ष इस लीला में आते हैं और प्रभु श्रीरामजी और उनके भाइयों का दर्शन करते हैं। काशी की धरा सनातन परंपराओं, अध्यात्म, आस्था, संस्कृति, प्राचीन परंपरा और गंगा-जमुनी तहजीब की अद्वितीय गवाही देती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नाटी इमली का भरत मिलाप मेला हमें यह संदेश देता है कि भाईचारा, त्याग, प्रेम और आत्मीयता ही सच्चा धर्म है। आज सुबह से काशी में वर्षा हो रही है, लेकिन इसके बावजूद हम काशीवासी प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए यहां पहुंचे। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, आशीष गुप्ता, अमित पाठक, शफक रिजवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें