फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 14 से 22 जनवरी तक होंगे भजन कीर्तन, अनवरत चलेगी रामकथा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में बने रहे श्रीराममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे प्रदेश को राममय करने की तैयारी की जा रही है। इस उपलक्ष्य में मकर संक्रांति 14 जनवरी से प्रदेश के आध्यात्मिक स्थलों, मंदिरों में भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में एक पत्र प्रदेश शासन के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने जिलाधिकारी को भेजा है। पत्र में कहा कि प्राण प्रतिष्ठा पर प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक प्रदेश के समस्त राममंदिरों, हनुमान मंदिरों, बाल्मीकि मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जाएगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी टीएन मिश्र व बीडीओ आफताब अहमद ने बताया कि शासन के निर्देश पर मंदिरों के चयन की कार्यवाई शुरु कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रमानुसार सभी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें