फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से शोक और भय से मिलती है मुक्ति: सूर्य प्रकाश

विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के चौथे दिन मौजूद श्रोता।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के रतेह गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को कथावाचक पं सूर्य प्रकाश मिश्र ने भगवान के विभिन्न अवतारों और कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। कथावाचक ने कहा पृथ्वी पर जब-जब आसुरी शक्तियों का अत्याचार बढ़ता तब-तब भगवान पृथ्वी पर अवतरित होकर ऐसी शक्तियों का नाश कर धर्म की रक्षा करते हैं। कथा वाचक ने कहा द्वापर युग में भगवान ने धर्म की रक्षा के लिए वासुदेव और देवकी के पुत्र के रूप में जन्म लिया। भगवान कृष्ण ने अत्याचारी कंस व अन्य राक्षसों का वध कर पृथ्वी को आसुरी शक्तियों से मुक्त किया। कथा वाचक ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से दुखों से मुक्ति मिलती है और मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है। कहा कि भगवान का श्रद्धापूर्वक स्मरण करने वाले भक्त कभी भी संकट में नहीं पड़ते हैं। कथा के दौरान पंडित हरिशंकर मिश्र, शंभू नाथ मिश्र, त्रिवेणी प्रसाद दुबे, अनार कली, ठाकुर प्रसाद दुबे, राम मूर्ति पांडेय, छविनाथ चौरसिया, सुरेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें