फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: तालाब किनारे मिला आठ साल की बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, छावनी बना घटनास्थल

Thu, 15 Dec 2022 04:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

भदोही के बहुतरा निवासी आठ वर्षीय बच्ची का शव उसके घर से 300 मीटर दूर एक तालाब के पास मिला। बताया जा रहा है कि बच्ची के घर एक दिन पूर्व शादी का कार्यक्रम था।  घटना की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई।
विज्ञापन
Bhadohi: तालाब पर मिला आठ साल की बच्ची का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही में ज्ञानपुर के चौरी थाना क्षेत्र के जीयनपुर में गुरुवार की सुबह एक सूखे तालाब के किनारे झाड़ियों में आठ वर्षीय बच्ची का शव मिला है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया है। घटनास्थल से 500 मीटर पहले ही पुलिस और पीएसी जवानों की टीम ग्रामीणों पर रोक लगा दी है। पुलिस की सख्ती को देख लोग मासूम की रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चौरी के बहुतरा निवासी आठ वर्षीय बच्ची का शव उसके घर से 300 मीटर दूर जीयनपुर में एक सूखे तालाब के पास मिला। बताया जा रहा है कि बच्ची के घर एक दिन पूर्व शादी का कार्यक्रम था। बुधवार की रात घर पर भोज का आयोजन था। घटना की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से लोगों को खदेड़ते हुए 500 मीटर दूर कर दिया। पुलिस किसी को भी न बच्ची के शव देखने दे रही है और न ही घटनास्थल के 500 मीटर की परिधि में भटकने दे रही है। पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस की सख्ती को देखते हुए स्थानीय लोग बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल घटना की स्थिति साफ नहीं हो सकी है। मौके पर एडिशनल एसपी राजेश भारती और क्षेत्रीय सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह भी पहुंच गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बच्ची का शव मिलने का जानकारी है। फॉरेसिंक टीम व फील्ड यूनिट घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें