वाराणसी। 15 से 24 फरवरी तक होने वाले काशी तमिल संगमम की तैयारियों को लेकर डीएम एस राजलिंगम ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में बैठक की। कहा कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर लें। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की व्यवस्थाएं बेहतर की जाएं। डीएम ने नमोघाट, बीएचयू आदि अन्य स्थलों तक आने जाने के लिए समुचित बसों/वाहनों का प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारियों की तैनाती, प्रतिभागियों की सुविधा व जानकारी के लिए हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान नमोघाट पर आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनी में लगाए जाने वाले स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, एकेडमिक सेशंस जैसे कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरा करने को कहा। बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो