फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान में विश्वास रखने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है : विवेकानंद

विज्ञापन
कथा कहते कथावाचक
विज्ञापन
मड़ियाहूं।
विज्ञापन

गोपालपुर दुबान गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को कथावाचक विवेकानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। गोवर्धन पूजा और रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत धारण करने और ब्रजवासियों की रक्षा करने का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह की महिमा का वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि भगवान की भक्ति और उनके प्रति अटूट विश्वास रखने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने और अपने जीवन में सदाचार अपनाने का आह्वान किया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा श्रवण के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान कैलाश दुबे, हरिश्चंद्र दुबे, शोभनाथ दुबे, राजेश दुबे आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें