राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हर सनातनधर्मी को जोड़ने के उद्देश्य से विविध आयोजन होंगी। बस्ती व मोहल्ले स्तर पर होने वाले हिंदू सम्मेलन के तहत 14 दिसंबर को हनुमान बस्ती में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। हिंदू सम्मेलन हनुमान बस्ती के अध्यक्ष पं. दयाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रभातफेरी सुबह आठ बजे तेलियाना स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से प्रस्थान कर हनुमान फाटक होते हुए अंबियामंडी स्थित शीतला माता मंदिर तक जाएगी। इसमें क्षेत्रीय नागरिक ढोलक, झाल-मंजीरे के साथ रामनाम संकीर्तन करते हुए सामूहिक रूप से समस्त सनातन धर्मावलंबियों को हिंदू सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे। इससे आध्यात्मिक वातावरण बनेगा व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रभातफेरी का संयोजन संदीप सिंह व कीर्तन संयोजन संतोष साहू करेंगे।