फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत विवि में आज से बीएड की सेमेस्टर परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में मंगलवार से बीएड के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। इसमें सत्र 2025-27 के प्रथम सेमेस्टर के रेगुलर, भूतपूर्व, बैकपेपर, श्रेणी सुधार और 2024-26 तृतीय सेेमेस्टर की परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। विवि में शास्त्री की परीक्षा खत्म होने के बाद अब बीएड यानी शिक्षाशास्त्री की परीक्षा शुरू हो रही है। इसमें दोनों सत्र के लिए अलग-अलग समय का निर्धारण किया गया है। इसमें प्रथम सेमेस्टर में सुबह 8 से 11 बजे और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 1 से 4 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि 10 से 12 मार्च तक परीक्षा होगी। सभी महाविद्यालय के प्राचार्यों को इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी करा ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें