उदय प्रताप कॉलेज में यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। बीएड पहले सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म 30 सितंबर से भरा जाएगा। उसी दिन पोर्टल खुलेगा। यूजी और पीजी में विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। देरी से फॉर्म भरने पर अभ्यर्थियों को 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। फाइन के साथ 30 सितंबर तक फॉर्म जमा कराया जाएगा। फॉर्म कॉलेज के गोपनीय विभाग से लिया जा सकता है। यूपी कॉलेज में दिसंबर में सेमेस्टर परीक्षा कराई जाएगी।