फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी बनारसिया: काशी में डमरू बजाते या महामना को नमन करते, या चाय की अड़ी वाली पीएम की ये तस्वीरें हैं खास

Sun, 17 Sep 2023 11:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी जब भी काशी आए, यहां के रंग में रंग गए। पीएम मोदी की इन तस्वीरों में उनका रंग और ठाठ बनारसिया दोनों नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
पप्पू की अड़ी पर पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज काशी के सांसद पीएम मोदी का जन्मदिन है। मोदी जब भी काशी आए, यहां के रंग में रंग गए। पीएम मोदी की इन तस्वीरों में उनका रंग और ठाठ बनारसिया दोनों नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

पीएम मोदी - फोटो : ANI
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रविवार को उनका 73वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। काशीवासी अपने सांसद के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पीएम के जन्मदिन के आयोजनों में भाग ले रहे हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
शहर के 73 मंदिरों में हवन-पूजन और भजन के साथ ही गंगा घाटों और कई संस्थानों में भी जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। पीएम मोदी का जन्मदिन काशी विश्वनाथ धाम में भव्य रूप से मनाया गया। बाबा विश्वनाथ को 100008 बेलपत्र चढ़कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई।
विज्ञापन

महामना मालवीय को नमन करते पीएम - फोटो : अमर उजाला
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 73 ब्राह्मणों ने 73 कलश से जल चढ़ाकर 73 कमल फूल से बाबा का विधिवत्त हवन-पूजन किया। प्रसाद के रूप में 73 किलो का एक लड्डू चढ़ाया गया। इस दौरान शहर के सभी मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि काशी विश्वनाथ धाम परिसर में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें